एजुकेशन

SSC APO TPO Final Result 2023 Declared: जारी हुआ एसएससी एपीओ और टीपीओ का फाइनल रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले

SSC APO TPO Final Result 2023 Declared: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने एपीओ व टीपीओ का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं

Image

SSC APO TPO Final Result 2023 Declared: यहां देखें एसएससी एपीओ और टीपीओ का फाइनल रिजल्ट

SSC APO TPO Final Result 2023 Declared: कर्मचारी चयन आयोग ने हेड कांस्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO) व टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) का रिजल्ट जारी कर (SSC APO Final Result 2023) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (SSC TPO Final Result 2023) सकते हैं। बता दें दिल्ली पुलिस की ओर से फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट और ट्रेड टेस्ट व दस्तावेजों का वेरिफिकेशन 28 मार्च से 13 अप्रैल 2023 तक किया गया था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

SSC APO TPO Final Result 2023 Download

  • ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSC APO TPO Final Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट साइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।
  • उम्मीदवार सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम पीडीएफ में शो होता है तो उम्मीदवार सफल माने जाएंगे।

SSC APO Final Result 2023: पीई व एमडी के लिए शॉर्टलिस्ट

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से इस बार कंप्यूटर आधारित परीक्षा का रिजल्ट 30 दिसंबर 2022 को जारी किया गया था। पीई व एमटी परीक्षा के लिए कुल 5356 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। वहीं अब फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article