एजुकेशन

SSB GD Constable Admit Card 2026 Released: जारी हुआ एसएसबी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

SSb GD Constable Admit Card 2026 Released: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एसएसबी कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC GD Constable Admit Card 2026 Download: यहां डाउनलोड करें एसएससी जीडी कांस्टेबल का एडमिट कार्ड

SSb GD Constable Admit Card 2026 Released: एसएसबी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SSC GD Constable Admit Card 2026) खबर है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने एसएसबी कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर (SSB GD Constable Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ssb.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जीडी कांस्टेबल के कुल 404 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

SSB GD Constable Exam Date 2026: कब हुई थी परीक्षा

बता दें एसएससी जीडी कांस्टेबल स्पोर्ट्स कोटा के पदों पर भर्ती परीक्षा 15 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यहां चयन प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पीईटी, पीएसटी, स्किल टेस्ट व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेपके जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSB GD Constable Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले recruitment.ssb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर SSB GD Constable Sports Quota Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

SSB GD Constable Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

SSB GD Constable Admit Card 2026 Download: एडमिट कार्ड अनिवार्य

एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज ले जाना न भूलें। परीक्षा की गाइडलाइंस के लिए एक बार अपने पीडीएफ को पूरा जरूर पढ़ें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article