SEBA Assam 12 Result 2023, Assam Board Class 12th Result 2023 Date and Time: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) हायर सेकेंडरी (HS) यानी 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट ahsec.assam.gov.in, sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबासइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस पर नतीजे देखने के लिए ASSAM12<रोल नंबर> टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। अब रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
Assam Board 12th Result 2023: कब हुई 12वीं परीक्षा
असम बोर्ड 12वीं परीक्षा 20 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी। जबकि, प्रैक्टिकल परीक्षा 25 जनवरी से 15 फरवरी तक हुई थी। वहीं, 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 1 अप्रैल तक हुई। बोर्ड ने 10वीं के नतीजे 22 मई को जारी कर दिए थे। अब 12वीं रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है।
SEBA Assam 12th Result 2023: जून में आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो असम बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बोर्ड रिजल्ट से पहले इसकी सटीक तारीख और समय की घोषणा करेगा। किसी भी तरह का अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to download AHSEC Assam HS Marksheet 2023
- असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।
- फिर 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब 12वीं रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
असम बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा की तारीख रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी की जाएगी।
