Delhi Schools Summer Vacation 2023: प्रचंड गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था और इसी को देखते हुए कई राज्यों में स्कूली बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टी (Heat Wave) कर दी थी। हालांकि बीते दो दिन से दिल्ली और एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। बारिश की वजह से यहां मौसम ठंडा हो गया है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या मौसम में बदलाव से बदल जाएगी समर वेकेशन की डेट। आइये जानते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में कब होगी समर वेकेशन।
दिल्ली में समर वेकेशन को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली समर वेकेशन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या शिक्षा मंत्री आतिशी की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द दिल्ली समर वेकेशन को लेकर ऑफिशियल जानकारी दी जाएगी।
Summer Vacation in Delhi Schools 2023
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन आम तौर पर 10 मई को शुरू हो जाते हैं। हालांकि पिछले साल ऐसा नहीं हुआ था। बीते वर्ष कक्षा 3 से लेकर कक्षा 12 तक के लिए अब गर्मी की छुट्टियां सिर्फ 15 जून से लेकर 30 जून यानी 15 दिनों तक ही रही थीं। साल 2021 में ग्रीष्मकालीन अवकाश 11 मई से 30 जून तक रहा था। इस बार उम्मीद की जा रही है कि 2023 में स्कूल की गर्मी छुट्टियां मई के पहले हफ्ते के बाद से शुरू हो जाएंगी।
Delhi Schools Summer Vacation 2023
बच्चे समर वेकेशन का शानदार इस्तेमाल भी करते हैं और नई नई चीजें सीखते हैं। समर वेकेशन का स्कूली बच्चों को बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि यही वो वक्त है जब बच्चे नानी के घर जाते हैं या घूमने जाते हैं। बच्चों और उनके पैरेंट्स को छुट्टियों का इंतजार है।
