एजुकेशन

School Closed: देश के इन राज्यों में 16 फरवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, जानें क्यों लिया गया फैसला

School Closed: शब-ए-बारात मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इस साल यह त्योहार 13 फरवरी की शाम से 14 फरवरी 2025 की शाम तक मनाया जाएगा। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मन में ये सवाल आना लाजमी है कि क्या इस त्योहार के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे या नहीं।

Image

School Closed

School Closed News in Hindi: शब-ए-बारात मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इसे इबादत की रात या दुआ की रात भी कहा जाता है। हिजरी कैलेंडर के अनुसार, इस साल यह त्योहार 13 फरवरी की शाम से 14 फरवरी 2025 की शाम तक मनाया जाएगा। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के मन में ये सवाल आना लाजमी है कि क्या इस त्योहार के अवसर पर स्कूल बंद रहेंगे या नहीं। बता दें कि इसको लेकर आधिकारिक अपडेट आ गया है। पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में अगले कुछ दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। दोनों राज्यों की सरकारों ने आधिकारिक तौर पर स्कूल बंद करने की घोषणा की है। सूचना के अनुसार, पश्चिम बंगाल के स्कूल दो दिन और तेलंगाना के स्कूल अगले तीन दिन यानी 16 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे।

Telangana School Closed: तेलंगाना के स्कूलों में तीन दिन का अवकाश

तेलंगाना में 14 फरवरी से 16 फरवरी 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने 14 फरवरी को शब-ए-बारात के लिए वैकल्पिक अवकाश घोषित किया है। हालांकि, यह अनिवार्य अवकाश नहीं है लेकिन हैदराबाद और अन्य जिलों में कई स्कूलों और संस्थानों के बंद रहने की उम्मीद है। इसके अलावा 15 फरवरी को संत सेवालाल महाराज की जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, 16 फरवरी (रविवार) को कई स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी होगी।

West Bengal School Closed: पश्चिम बंगाल के स्कूलों में छुट्टी

पश्चिम बंगाल सरकार ने 13 और 14 फरवरी 2025 को राज्य संचालित कार्यालयों, स्कूलों और संस्थानों के लिए दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह 13 फरवरी को शब-ए-बारात और 14 फरवरी को पंचानन बर्मा जयंती के उपलक्ष्य में है। सरकार ने इससे पहले केवल 14 फरवरी को छुट्टी की घोषणा की थी लेकिन बाद में छुट्टी को दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article