School Reopen Date 2025: देशभर में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों के दरवाजे एक बार फिर छात्रों के लिए खुलने वाले हैं। यूपी, एमपी, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में अप्रैल से जून के बीच अलग-अलग तारीखों में स्कूल बंद किए गए थे। अब देशभर में मानसून की हल्की दस्तक के साथ ही स्कूलों में भी बच्चों की चहलकदमी शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं कि देशभर के विभिन्न राज्यों में किस तारीख से स्कूल खुलेंगे।
दिल्ली में कब खुलेंगे स्कूल
दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 मई से गर्मी की छुट्टियों की घोषणा की गई थी, जो कि 30 जून तक रहेगी। दिल्ली के स्कूल 1 जुलाई 2025 से फिर से खुलेंगे। शिक्षक 28 और 30 जून को स्कूलों में उपस्थित होकर नए सत्र की तैयारियों में जुट गए हैं।
यूपी में कब खुलेंगे स्कूल
उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टी 20 मई से 15 जून तक निर्धारित थी, लेकिन अप्रैल माह की गर्मी को देखते हुए प्राथमिक कक्षाओं के लिए छुट्टी 30 जून तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में यूपी में बच्चों के लिए स्कूल 1 जुलाई से खुलेंगे।
बिहार में वेलकम वीक से शुरुआत
बिहार के सरकारी स्कूलों ने 23 जून से 'वेलकम वीक' की शुरुआत की, जिसमें छात्रों को प्रेरणादायक गीतों और कहानियों के माध्यम से पढ़ाई के प्रति उत्साहित किया गया। 'समर वेकेशन एक्सप्रेस', 'होमवर्क एक्सप्रेस' और 'रीडिंग एक्सप्रेस' जैसी थीम्स के साथ छात्रों को छुट्टियों के अनुभव साझा करने और होमवर्क की समीक्षा का अवसर मिला।
कई राज्यों में खुल चुके स्कूल
देश के कई राज्यों की तरह मध्य प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 1 मई से 15 जून तक थीं। स्कूल 16 जून को खुल सकते थे लेकिन 15 जून के बाद यूपीकी तरह एमपीमें भी गर्मी को देखते हुए कुछ इलाकों में स्कूल खुलने की तारीखों में बदलाव हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तमिलनाडु, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में स्कूल खुल चुके हैं।
