एजुकेशन

School Holidays August: जम्मू से लेकर मुंबई तक, जानें आज 19 अगस्त को कहां कहां बंद हैं स्कूल

School Holidays August, Aaj kahan kahan school band Hein check August School holidays list: जम्मू, मुंबई सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश (Mumbai Rain) और खराब मौसम (today weather report)के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। मुंबई में स्कूलों को बंद (Mumbai School Closed) रखने का आदेश दिया गया है तो दूसरी ओर जम्मू में बादल फटने की घटना के बाद स्कूल बंद हैं।

Image

School Holidays August Mumbai School Closed News (Photo: AI)

School Holidays August, Aaj kahan kahan school band Hein check August School holidays list: देश के कई इलाकों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सोमवार को भी मुंबई में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं और शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया पिछले 8 घंटों के दौरान शहर में 177 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जम्मू, मुंबई सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश (Mumbai Rain) और खराब मौसम (today weather report) के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई में स्कूलों को बंद (Mumbai School Closed) रखने का आदेश दिया है तो दूसरी ओर जम्मू में बादल फटने की घटना के बाद स्कूल बंद हैं।

School Holidays August Mumbai

मौसम विभाग ने आज मुंबई और इसके उपनगरों में बहुत भारी से लेकर बहुत ज्यादा भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र क्षेत्र के कोंकण क्षेत्र के अलग अलग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। ठाणे व पालघर जिलों में 18 से 19 अगस्त तक ऑरेंट अलर्ट जारी किया गया था। बारिश के चलते बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

School Closed in Jammu: बंद रहेंगे जम्मू के स्कूल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 19 अगस्त को भी जम्मू कश्मीर के स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा। साथ ही छात्रों से अनुरोध है कि एक बार अपने स्कूल के प्राधानाचार्य व अध्यापक से संपर्क करें। जम्मू कश्मीर में बादल फटने से आई तबाही के बाद आज भी जम्मू में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 5 दिन और तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Mumbai Rain: मुंबई यूनिवर्सिटी ने स्थगित कीं परीक्षाएं

मुंबई विश्वविद्यालय ने शहर में भारी बारिश की चेतावनी के कारण 19 अगस्त (मंगलवार) को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षाएं 23 अगस्त के लिए पुनर्निर्धारित की गई हैं। विश्वविद्यालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि मंगलवार को होने वाली परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं ताकि भारी बारिश के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले छात्रों को कोई असुविधा न हो।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article