School Closed in Rajasthan: राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी है। राजस्थान में बीते दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश से हाहाकार मच गया है। रविवार को हुई भारी बारिश के कारण राज्य में 15 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में राजधानी जयपुर कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की है। राजस्थान के अलावा भी कई राज्यों में बारिश को लेकर स्कूलों में छुट्टियां (School Closed Due to Rain) कर दी गई हैं। आइए जानते हैं किन-किन राज्यों के किन शहरों में आज यानी 12 अगस्त 2024 को स्कूल बंद रहेंगे।
Rajasthan School Closed: राजस्थान के 6 जिलों में स्कूल बंद
रविवार को तेज बारिश के चलते राजस्थान में अलर्ट जारी किया गया है। यहां 6 जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हुआ है। पहले सिर्फ जयपुर, करौली और भरतपुर जिले में स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया था। इसके बाद दौसा और डींग जिले में भी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी हुए हैं। इसके अलावा सवाई माधोपुर, दौसा, झुंझनूं, सीकर, टोंक समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

स्कूल बंद
पंजाब के इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल
भारी बारिष के चलते जाब के रूपनगर जिले में स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रूपनगर जिले में हुई भारी बारिश के चलते कुछ स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। रूपनगर जिले के शिक्षा अधिकारी ने पत्र जारी कर कहा है कि 11 अगस्त को हुई तेज बारिश के चलते कई प्रायमरी/ सैकंडरी स्कूलों की इमारतों में पानी भर गया है। इस वजह से स्कूलों में छुट्टियां रहने वाली हैं।
वाराणसी में स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश में वाराणसी में भी सोमवार यानी 12 अगस्त 2024 को स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल, वाराणसी में सावन के महीने में रविवार को स्कूल खुले रह रहे हैं। सोमवार को काशी विश्वनाथ के दर्शन को आने वाले कावंडियों और भीड़ को लेकर सावन के महीने में सोमवार को स्कूल बंद रहते हैं।
