एजुकेशन

School Closed Today: कोहरे के साथ ठंड ने ली करवट, यूपी के इस जिले में आज स्कूल बंद

School Closed Today : आज यानी 4 फरवरी को स्कूलों की छुट्टी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। हालांकि, ठंड के चलते स्कूलों का समय बदला गया है। आज यानी 4 फरवरी को यूपी के अलीगढ़ में छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में चलिये जानते हैं कि आज की छुट्टी का क्या अपडेट है... School Closed Today, 4 February School Closed, Aaj School band hain hai ya khule

Image

School Closed News 4 February

4 February School Closed News : फरवरी का महीना शुरू हो गया है मगर ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर ठंड के साथ कोहरे ने भी घनी चादर ओढ़ी हुई है। जनवरी के महीने में स्कूलों की छुट्टी समय-समय पर बढ़ाई गई थी। फरवरी के महीने में स्कूल ज्यादातर खुले हुए हैं। हालांकि ठंड के चलते फरवरी के महीने में यूपी के कुछ स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। इस लेख के जरिये जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के किस जिले में छुट्टी की घोषणा की गई है...

यूपी के इस जिले में स्कूल बंद School Closed in Aligarh/ UP School Closed Today

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (डीबीईओ) डॉ. राकेश कुमार सिंह ने सभी स्कूलों में 4 फरवरी को छात्र-छात्राओं के लिए छुट्टी घोषित की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ये आदेश जारी किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों से संचालित स्कूलों में छात्रों की छुट्टी रहेगी। ठंड के चलते बच्चों को ये राहत दी गई है ताकि उनकी सेहत पर कोई उल्टा असर ना पड़े। इसके अलावा यूपी में कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं है। इसलिए स्कूल खुले रहेंगे।

अलीगढ़ में स्कूली छुट्टी का आधिकारिक नोटिस

School Closed Today

अभी तक 4 फरवरी 2026 को यूपी के किसी अन्य जिले की छुट्टी के बारे में कोई सरकारी नोटिस नहीं है। हालांकि माता-पिता और छात्रों को लेटेस्ट जानकारी के लिए हमेशा अपने संबंधित राज्य शिक्षा बोर्ड या एकेडमी प्रशासन के आधिकारिक विज्ञापनों से इस डेटा को वेरिफाई करना चाहिए।

क्या आज स्कूल खुले हैं या फिर बंद ? Today School Closed or Not:

एकेडमी बंद होने की स्थिति इलाके के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। कुछ इलाकों में स्थानीय त्योहारों, बहुत ज्यादा गर्मी या ठंड की लहर या इंफ्रास्ट्रक्चर की समस्याओं के कारण बंद होने की घोषणा कर सकते हैं। इसलिए 4 फरवरी 2026 को स्कूल बंद की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। फिर भी स्कूल की छुट्टी से जुड़ी किसी भी खबर को देखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करना ही सबसे सही तरीका है।

बिहार में आज स्कूलों की छुट्टी का कोई नोटिस नहीं है। दिल्ली एनसीआर में भी आज 4 फरवरी को स्कूल खुले ही रहेंगे। हरियाणा में भी स्कूल खुले हैं और पंजाब और महाराष्ट्र में भी स्कूल सामान्य रूप से संचालित रहेंगे।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article