School Closed Today 2 January : नए साल की शुरुआत में ज्यादातर स्कूलों में विंटर वेकेशन शुरू हो गया है। विंटर वेकेशन के अलावा भी जनवरी का महीना बच्चों के लिए काफी मजेदार होने वाला है क्योंकि इस महीने में और भी सांस्कृतिक और धार्मिक फेस्टिवल्स के चलते स्कूल बंद रहने वाले हैं। मगर जनवरी का महीना अकेडमिक लिहाज से भी काफी अहम है क्योंकि इस महीने में CBSE, ICSE और कई सारे स्टेट बोर्ड्स फरवरी से ही बोर्ड की तैयारी में लग जाएंगे। मगर आज क्या स्कूलों की छुट्टी रहेगी, ये जानने के लिए पेरेंट्स और छात्र दोनों ही बेहद उत्सुक हैं क्योंकि कई राज्यों में छुट्टियां सिर्फ 31 दिसंबर तक की ही तय थीं। हालांकि कई राज्यों में विंटर वेकेशन भी शुरू हो चुका है ऐसे में चलिये जानते हैं कि आज यानी 2 जनवरी 2026 को स्कूलों की छुट्टी का क्या अपडेट है...
छात्र इस महीने स्कूल की छुट्टियों के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड हैं ताकि वे अपनी छुट्टियों और एक्टिविटीज की बेहतर तैयारी कर सकें। अलग-अलग राज्यों में स्कूल सर्दियों की छुट्टियों के कारण बंद हैं, इसके अलावा, त्योहारों, राष्ट्रीय दिनों (गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस) और राष्ट्रीय नायकों के जन्मदिन, अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं को मनाने के लिए भी स्कूल की छुट्टियां रहेंगी।
क्या है स्कूलों की छुट्टी का अपडेट? School Holiday Today
दिल्ली में, सर्दियों की छुट्टियों के चलते 1 से 15 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। पंजाब में स्कूल 22 दिसंबर से 10 जनवरी तक, हरियाणा में 1 से 15 जनवरी, 2026 तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड के चलते योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए बताया था कि 1 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में आज यानी 2 जनवरी को यूपी के माध्यमिक विद्यालय 2 जनवरी से खुलने जा रहे हैं। स्कूल बदले हुए समय पर खुलेंगे। प्राथमिक स्कूलों की बात करें तो यहां 14 जनवरी तक छुट्टी है। बदले समय पर स्कूल सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। सर्दी को देखते हुए स्कूलों के समय को एक घंटा कम किया गया है।
जनवरी में स्कूल कब बंद रहेंगे? January School Closed
14 जनवरी (बुधवार)- पोंगल/मकर संक्रांति
23 जनवरी (शुक्रवार)- नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन
26 जनवरी (सोमवार)- गणतंत्र दिवस।
राज्य-वार सर्दियों की छुट्टियों का शेड्यूल
दिल्ली: 1 से 15 जनवरी, 2026
पंजाब: 22 दिसंबर से 10 जनवरी, 2026
हरियाणा: 1 से 15 जनवरी
ओडिशा: 23 दिसंबर से 1 जनवरी, 2026
उत्तर प्रदेश: 20-31 दिसंबर (संभावित)
जम्मू और कश्मीर कक्षा 1-8- 1 दिसंबर से 28 फरवरी और कक्षा 9-12- 11 दिसंबर से 22 फरवरी।
आंध्र प्रदेश में छुट्टी का स्टेट्स AP/Telangana School CLosed Today
शैक्षणिक कैलेंडर 2025-26 के अनुसार, मिशनरी स्कूलों में 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक क्रिसमस की छुट्टियां रहेंगी। तेलंगाना की बात करें तो यहां तेलंगाना के मिशनरी स्कूल 23 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2025 तक क्रिसमस की छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे। केंद्रीय विद्यालय 23 दिसंबर से 1 जनवरी, 2026 तक बंद रहेंगे।
