School Closed Today : वायु प्रदूषण के चलते एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में गंभीर स्थिति बन रही है और इसके चलते ग्रेप 4 लागू कर दिया गया है। दिल्ली नोएडा गुरुग्राम में आज स्कूल बंद रह सकते हैं। क्योंकि ग्रेप 4 लागू होने पर स्कूलों की छुट्टी का नियम है। दूसरी तरफ पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी भी पड़ रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर के चलते स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि आज यानी 19 दिसंबर को स्कूलों की छुट्टी का क्या अपडेट है।
दिल्ली-नोएडा में स्कूल खुले हैं या बंद Delhi/Noida School Closed Today :
दिल्ली नोएडा में GRAP-IV लागू हो चुका है। ऐसे में इस आदेश के मुताबिक स्कूल बंद रहते हैं और पढ़ाई ऑनलाइन या फिर हाइब्रिड मोड पर करवाई जाती है। ऐसे में पेरेंट्स और बच्चों के मन में यही सवाल है कि क्या कल स्कूल खुले रहेंगे या फिर बंद। वहीं नोएडा में ठंड को देखते हुए कक्षा 8 से लेकर नर्सरी तक के स्कूल 16-17 जनवरी को स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए थे। अब दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप 4 लागू होने के बाद स्कूलों की छुट्टी आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी गई है। यहां ज्यादातर स्कूल बंद ही रहेंगे। हालांकि अपने स्कूल के किसी भी अपडेट के लिए लगातार नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखें।
बिहार में स्कूलों की छुट्टी है या फिर नहीं Bihar School closed or not :
बिहार की बात करें तो यहां पर स्कूलों में विंटर वेकेशन 17 जनवरी को ही खत्म हो चुका है। अभी के लिए किसी भी जिले में छुट्टी बढ़ाने या फिर स्कूलों को आगे बंद रखने के आदेश जारी नहीं हुए हैं। ऐसे में 19 जनवरी को स्कूल यहां खुले ही रहेंगे।
राजस्थान में स्कूलों की छुट्टी Rajasthan School Closed Today 19 January :
राजस्थान की बात करें तो यहां पर ठंड के चलते स्कूलों को बंद रखने के फैसले लिए गए हैं। ये फैसले जिलास्तर पर लिए गए हैं। हनुमानगढ़ के जिला कलेक्टर ने नर्सरी से लेकर पांचवी तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए थे। अभी तक स्कूल बंद होने का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। ऐसे में स्कूल 19 जनवरी को खुलेंगे।
उत्तराखंड में स्कूल खुले रहेंगे या बंद Uttarakhand School Closed Today
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा 1 से लेकर 5 तक के स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। यहां पर स्कूल 19 जनवरी को बंद रहेंगे।
