Happy new year 2026, School Closed Today 1 January : सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए इस बार छुट्टी का बड़ा अपडेट दिया है। शिक्षा विभाग ने छुट्टियों के लेकर कैलेंडर जारी करते हुए साफ किया है कि सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में 25 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। यानी कि इस बार छात्रों के एक लंबा विंटर वेकेशन मिलने जा रहा है। पंजाब की बात करें तो यहां के सरकारी स्कूलों की छुट्टियां सिर्फ आज यानी 31 दिसंबर तक ही थी। फिर 1 जनवरी को स्कूल खुलने वाले थे मगर फिर सरकार ने स्कूलों की छुट्टी 7 जनवरी तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है।
UP School Closed Today : यूपी में स्कूलों की छुट्टी
उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभाग को बड़ा निर्देश दिया है। सीएम ने बताया कि राज्य में 1 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा और सेहत को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया है। शिक्षा विभाग ने आदेश दिया है कि स्कूल बंदी के निर्देशों का सख्ती का पालन कराया जाए।
सभी स्कूलों पर लागू होगा फैसला : Uttar Pradesh School Closed
जारी निर्देशों के मुताबिक ये फैसला सभी बोर्ड्स के स्कूलों पर लागू होगा। इसमें CBSE, ICSE और यूपी बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूल शामिल है।
हरियाणा में विंटर स्कूल छुट्टियों की घोषणा Haryana School Closed:
हरियाणा के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, हरियाणा के सभी स्कूल 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। स्कूल 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) से फिर से खुलेंगे और सामान्य रूप से काम शुरू करेंगे।
नोएडा और गाजियाबाद में स्कूलों की छुट्टी Noida/Gaziabad School Closed:
नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल 1 जनवरी तक बंद रहेंगे, क्योंकि दोनों जिलों के प्रशासन ने घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। ये आदेश बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर माता-पिता की चिंताओं के बाद रविवार रात को इतनी देर से जारी किया गया कि सोमवार को माता-पिता और स्कूलों में अफरा-तफरी मच गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि घने कोहरे और अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिले में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 वीं तक 1 जनवरी तक अवकाश रहेगा। सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के शिक्षक व कर्मचारी सामान्य रूप से स्कूल में उपस्थित रहेंगे।
दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी Delhi School Closed:
दिल्ली की बात करें तो यहां पर 23 दिसंबर 2025 से स्कूलों की छुट्टी शुरू हो गई थी। अब ये छुट्टियां 1 जनवरी तक छुट्टी है। अगर हवा की क्वालिटी खराब होती है तो अधिकारी छुट्टियां बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा राजस्थान की बात करें तो यहां पर छुट्टियां 5 जनवरी तक रहेंगी। मध्य प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियां जनवरी के पहले हफ्ते तक रहने की उम्मीद है।
