एजुकेशन

Bihar School Closed: गंगा नदी में उफान से बाढ़ जैसे हालात, पटना जिले के 76 स्कूल 21 सितंबर तक रहेंगे बंद

School Closed in Patna: उत्तर भारत में लगातार बारिश के बीच गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। ऐसे में बिहार सरकार ने बुधवार को आदेश दिया कि ग्रामीण पटना जिले के कम से कम 76 स्कूल तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीण पटना में स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

Image

पटना में स्कूल बंद

Photo : iStock

School Closed in Patna: बिहार सरकार ने बुधवार को आदेश दिया कि ग्रामीण पटना जिले के कम से कम 76 स्कूल तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीण पटना में स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। पटना में लगातार बारिश के बीच गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। ऐसे में 76 स्कूलों को 21 सितंबर तक बंद रखने का आदेश जारी हुआ है।

जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह ने सरकार के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि गंगा नदी में जलस्तर की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए पटना जिले के आठ प्रखंडों के कुल 76 सरकारी स्कूल 21 सितंबर, 2024 तक बंद रहेंगे। गौरतलब है कि एक दुखद घटना में, एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पिछले महीने पटना के पास गंगा नदी में गिर गए और तेज धारा में बह गए।

गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर

जिला प्रशासन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, गंगा नदी गांधी घाट, हाथीदह और दीघा घाट पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कई इलाकों में बाढ़ का खतरा है। ऐसे में स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। ये स्कूल अथमलगोला, बाढ़, बख्तियारपुर, मोकामा, सदर, दानापुर, फतुहा, मनेर और मोकामा प्रखंडों में स्थित हैं। डीएम ने जारी आदेश में कहा है कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।

Patna School Closed.

पटना में स्कूल बंद

पटना के 8 प्रखंडों के हेतनपुर, मानस, नकटा दियारा, पानापुर, कासीमचक, समेत सात पंचायतों के दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। ऐसे में शिक्षकों को नाव से स्कूल जाना पड़ता था, जिससे शिक्षकों में डर का माहौल था। पटना डीएम ने तीन दिन स्कूल बंद रखने का बड़ा फैसला लिया है।

School Closed in UP: प्रयागराज में स्कूल बंद

बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भी गंगा नदी उफान पर हैं। प्रयागराज जिला प्रशासन ने क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण आज यानी 18 सितंबर, 2024 के लिए स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की है। राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए बंद रहेंगे।

उत्तर भारत में लगातार बारिश हो रही है और निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या हो रही है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूलों को फिर से खोलने के संबंध में अधिक जानकारी के लिए स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article