एजुकेशन

School Closed: ठंड का कहर जारी, 2 जनवरी तक के लिए फिर बंद किए गए स्कूल

Patna School Closed News Today: बिहार के पटना में ठंड का कहर जारी है, जिसके चलते पटना समेत कई जिलों में स्कूल में छुट्टियां घोषित की गई हैं, जबकि कई जगहों पर स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। खबर के अनुसार, पटना में 2 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद रहने का आदेश आया है।

Image

पटना के स्कूल बंद

Patna School Closed due to cold: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है, ऐसे में स्वास्थ का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी व चुनौतीपूर्ण हो गया है, खासकर स्कूली बच्चों को बचाना और भी जरूरी है। इस हाड़ कपा देने वाली ठंड की वजह से कई जगह पर स्कूल बंद हैं या टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। लेटेस्ट खबर के अनुसार, पटना में 2 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद हैं, क्योंकि यहां 3 जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहने के आसार हैं। खराब मौसम को देखते हुए पटना डीएम ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

किस क्लास तक के बच्चों के लिए है राहत

Patna School Closed DM order कक्षा 1 से 8 के बच्चों के लिए है। पटना में भीषण ठंड ने जनजीवन बाधित कर दिया है। ऐसे में आठवीं तक के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है।

Patna School Closed due to cold

पटना के सभी विद्यालय अब 2 जनवरी तक बंद रहेंगे। पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने इस संबंध में 30 दिसंबर को आदेश जारी किया था। इसमें बताया गया कि आठवीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन दिन के 10 बजे से दोपहर 3:30 तक होगा। जिन विद्यालयों में प्री- बोर्ड या बोर्ड की परीक्षा के लिए विशेष कक्षाओं का संचालन हो रहा है, उन्हें इस आदेश से मुक्त रखा गया है।

School Closed in Patna due to cold

इससे पहले शीतलहर को देखते हुए कक्षा 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां 30 दिसंबर तक बढ़ाई गईं थी, लेकिन बीते शाम नया आदेश जारी कर दिया गया, ताकि बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या से बचाया जा सके।

School Closed in Bihar due to cold

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन शीत दिवस और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। ऐसे में घर पर रहें और पढ़ाई का नुकसान न हो इसलिए खुद से पढ़ाई करते रहें। शीत दिवस जैसी स्थिति बनने को लेकर ऑरेंज अलर्ट और कई जिलों के एक या दो स्थानों पर घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article