एजुकेशन

School Closed in January 2026: जनवरी में कब-कब रहेगी स्कूलों की छुट्टी, जानें विंटर वेकेशन से जुड़े अपडेट

January School Holiday : जनवरी का महीना काफी ठंडा रहता है और इस महीने में विंटर वेकेशन भी रहते हैं। मगर शीत लहर और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जनवरी के महीने में स्कूलों की छुट्टी को कई बार बढ़ा भी दिया जाता है। विंटर वेकेशन के अलावा जनवरी के महीने में सरकारी छुट्टियां भी होती हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि जनवरी में कब और कहां रहेगी स्कूलों की छुट्टी... January School Holiday List, january School holiday, January mein school ki chutti, School kin chutti kab hai, kya aaj school band hain ya khule

Image

January School Closed

School Closed in January 2026: जनवरी का महीना शुरू होते ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ऐसे में राज्यों में प्रशासन ने अपने-अपने स्तर पर स्कूलों की या तो छुट्टी घोषित कर दी है, या फिर समय में बदलाव किए हैं। अब पेरेंट्स और स्टूडेंट्स के मन में यही सवाल आ रहा है कि जनवरी में कब-कब छुट्टियां हैं। कई राज्यों में शीतकालीन अवकाश चल रहे हैं तो कई जगहों पर स्कूलों की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है ताकि छात्रों को परेशानी न हो। ऐसे में चलिये जानते हैं कि जनवरी में बच्चों के स्कूल कब-कब बंद रहेंगे और राज्यवार स्कूलों की छुट्टी का क्या अपडेट है...

दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी Delhi School Closed

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पहले प्रदूषण की मार के चलते स्कूलों के समय में बदलाव और प्री प्राइमरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के स्कूल बंद रखे गए थे। अब राजधानी में बच्चे विंटर वेकेशन का मजा उठा रहे हैं। 15 जनवरी तक यहां स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

UP School Closed उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी का क्या है अपडेट

यूपी में तमाम स्कूलों के खुलने की टाइमिंग 5 जनवरी को थी मगर फिर सरकार के आदेश के बाद अब स्कूल आज यानी 6 जनवरी से खुलने जा रहे हैं। मगर ये सभी क्लासेज के लिए नहीं है। 8वीं तक के स्कूलों को 14 जनवरी को बंद रखा गया है। भीषण ठंड को देखते हुए विंटर वेकेशन को बढ़ाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों को बोर्ड की तरफ से जारी इस आदेश का पालन जरूरी है। ऐसा नहीं करने पर स्कूलों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सकता है। यूपी में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। जबकि 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे।

लखनऊ में स्कूलों की छुट्टी का अपडेट Lucknow School Closed

लखनऊ की बात करें तो यहां पर तीन दिन, बिजनौर में एक दिन, मेरठ में दो दिन, रायबरेली में तीन दिन, वाराणसी में एक दिन और प्रयागराज में 15 जनवरी तक कक्षा 8 तक के स्कूलों के लिए छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा शामली में भी कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। भीषण सर्दी के बीच स्कूल बंद रखने के आदेश ने अभिभावकों और छात्रों को राहत की सांस दी है।

राजस्थान में स्कूलों की छुट्टी का अपडेट Rajasthan School Closed

राजस्थान की बात करें तो यहां कड़ाके की ठंड के चलते राजस्थान बोर्ड के सभी स्कूलों की छुट्टियां 12 जनवरी तक बढ़ाई गई हैं। वहीं अलग-अलग जिलों में ठंड के चलते जिला स्तर पर फैसले लिए गए हैं। जयपुर, कोटा, बूंदी, बाहर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की गई है और साथ ही 8वीं कक्षा से लेकर 12वीं तक के समय में बदलाव किए गए हैं। पेरेंट्स और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले की छुट्टी का अपडेट चेक करते रहें।

पंजाब में स्कूलों की छुट्टी का अपडेट Punjab School Closed News

पंजाब सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों को 7 जनवरी तक बढ़ा दिया है। तापमान में गिरावट के चलते ये फैसला लिया गया। मौसम में सुधार के बाद ही स्कूलों को दोबारा से खोला जाएगा।

जनवरी में कब-कब रहेगी स्कूलों की छुट्टी ? January School Holiday List

14 जनवरी तक वैसे तो कई राज्यों और जिलों में विंटर वेकेशन का ब्रेक रहेगा। मगर पब्लिक हॉलिडे की बात की जाए तो 14 जनवरी को पोंगल और मकर संक्रांति का छुट्टी रहने वाली है। इसके बाद 23 जनवरी को वसंत पंचमी की छुट्टी रहेगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की सरकारी छुट्टी रहेगी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article