एजुकेशन

School Closed in Gujarat: गुजरात में भारी बारिश का कहर जारी, सभी प्राइमरी स्कूल कल रहेंगे बंद

School Closed in Gujarat: देश के कई हिस्सों में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। इस बीच गुजरात में भारी बारिश का कहर जारी है। राज्य के शिक्षा मंत्री प्रफुल पनसेरिया ने भारी बारिश को देखते हुए सभी प्राइमरी स्कूलों को कल यानी 27 अगस्त को बंद रखने की घोषणा की है। ऐसे में राज्य के सभी प्राइमरी स्कूल कल एक दिन के लिए बंद रहेंगे।

Image

गुजरात में स्कूल बंद

Photo : iStock

School Closed in Gujarat: देश के कई हिस्सों में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। इस बीच गुजरात में भारी बारिश का कहर जारी है। राज्य के शिक्षा मंत्री प्रफुल पनसेरिया ने भारी बारिश को देखते हुए सभी प्राइमरी स्कूलों को कल यानी 27 अगस्त को बंद रखने की घोषणा की है। ऐसे में राज्य के सभी प्राइमरी स्कूल कल एक दिन के लिए बंद रहेंगे। अधिकारियों ने कहा कि गुजरात के सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से दो वलसाड और नवसारी में कई सौ लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है, क्योंकि शनिवार और रविवार को राज्य के दक्षिण में भारी बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने वडोदरा, सूरत, भरूच, नवसारी, वलसाड और अमरेली और भावनगर सहित दक्षिण गुजरात के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।

Gujarat School Closed: गुजरात में प्राइमरी स्कूल बंद

गुजरात सरकार ने घोषणा की है कि पूरे क्षेत्र में जारी भारी बारिश के कारण 27 अगस्त को सभी प्राथमिक विद्यालय बंद रहेंगे। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया था क्योंकि राज्य में मौसम की गंभीर स्थिति बनी हुई है।

कई जिलों में भारी बारिश

आईएमडी ने मंगलवार को आनंद, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, द्वारका और कच्छ जिलों में अलग-अलग बेहद भारी बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का भी अनुमान लगाया है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) के आंकड़ों के अनुसार, वलसाड जिले के वापी तालुका में रविवार सुबह 6 बजे तक 24 घंटे की अवधि में 326 मिलीमीटर बारिश हुई। जो राज्य में सबसे अधिक है, जबकि नवसारी के खेरगाम में सुबह 6 बजे से 248 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक गुजरात में भारी बारिश की संभावना जताई है। दक्षिण गुजरात में भारी बारिश की वजह से वलसाड और नवसारी जिलों में सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। यहां पर पिछले 48 घंटों में लगातार बारिश की वजह से निचले इलाके में पानी भर गया था। इस वजह से यहां पर सामान्य जनजीवन और यातायात बाधित हुई है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article