एजुकेशन

SBI PO Interview 2023 Date: जारी हुई एसबीआई पीओ इंटरव्यू की डेट, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

SBI PO Interview, Group Exercise, Psychometric Test 2023 Date: एसबीआई ने पीओ इंटरव्यू की डेट जारी कर दी है। बैंक द्वारा एसबीआई पीओ मेन्स रिजल्ट भी जल्द sbi.co.in पर जारी कर दिया जाएगा।

Image

SBI PO Interview 2023 Date

SBI PO Interview, Group Exercise, Psychometric Test 2023 Date: एसबीआई पीओ एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू, ग्रुप एक्सरसाइज और साइकोमेट्रिक टेस्ट की तारीख घोषत कर दी है। अगर आपने भी मेन्स परीक्षा में भाग लिया था तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर इंटरव्यू की डीटेल्स चेक कर सकते हैं।

SBI PO Interview 2023 Date: इस तारीख को होगा इंटरव्यू

जारी सूचना के अनुसार, एसबीई पीओ साइकोमेट्रिक टेस्ट का आयोजन 16 जनवरी से किया जाएगा। वहीं, ग्रुप प्रक्टिस और पर्सनल इंटरव्यू (एलएचओ केंद्रों पर) 21 जनवरी 2024 से होगा। इसके बाद ही एसबीआई पीओ का फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

SBI PO Mains Exam 2023: दिसंबर में हुई थी परीक्षा

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर, 4 नवंबर और 6 नवंबर को किया गया था। जबकि, मेन्स परीक्षा 5 दिसंबर को देश के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी। एसबीआई पीओ मेन्स एग्जाम में शामिल अभ्यर्थी अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

SBI PO Mains Result 2023: कब आएगा मेन्स रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसबीआई पीओ मेन्स एग्जाम का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

SBI PO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 2000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 41,960 रुपए महीने शुरुआती मूल वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article