एजुकेशन

SBI PO Final Result 2022: जारी हुआ एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट, यहा रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 18, 2023, 07:39 PM IST

SBI PO Final Result 2022 Sarkari Result 2023: एसबीआई पीओ रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर एग्जाम का फाइनल रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

SBI PO Final Result 2022

Photo : iStock

SBI PO Final Result 2022, Sarkari Result 2023: एसबीआई पीओ रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के नतीजे आज यानी 18 अप्रैल 2023 को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिकं से भी पीओ रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI PO Main Result 2022: कब हुई एसबीआई पीओ परीक्षा

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा 30 जनवरी को आयोजित की गई। जबकि, इंटरव्यू मार्च और अप्रैल में हुआ। एसबीआई ने इस परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download SBI PO Final Result 2022

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एसबीआई पीओ रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SBI PO Recruitment 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1673 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 41,960 रुपए महीने मूल वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article