एजुकेशन

SBI Clerk Prelims Result 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट कब होगा जारी, sbi.co.in से करें चेक

SBI Clerk Prelims Result 2025 Expected Date: भारतीय स्टेट बैंक, SBI, जल्द ही क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी करने वाला है। जानें क्या है अनुमानित तारीख

Image

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट कब होगा जारी

SBI Clerk Prelims Result 2025 Will Be Announced Soon (एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट डेट 2025): भारतीय स्टेट बैंक, SBI, जल्द ही क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने वाला है। एक जानकारी के अनुसार, इन परिणाम को कभी भी जारी किया जा सकता है। जूनियर एसोसिएट प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

SBI Clerk Prelims Result 2025 Website

वैकल्पिक रूप से, परिणाम sbi.co.in/web/careers पर भी देखा जा सकता है। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर भी रिजल्ट लिंक को शेयर किया जाएगा।

रिजल्ट के बाद क्या होगा

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जारी होने के बाद पास अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलेगा। SBI ने घोषणा की है कि वह SBI क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 10 अप्रैल, 2025 को करेगा।

देखें आधिकारिक घोषणा

आधिकारिक वेबसाइट पर कहा गया है, "मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 10.04.2025 है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए कॉल लेटर प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के साथ जारी किए जाएंगे।"

प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

SBI Clerk Prelims Exam 2025

प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी, 27, 28 और 1 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी। SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों के लिए आयोजित की गई थी और एक घंटे की अवधि की थी। प्रश्न पत्र में तीन खंड थे: अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्क क्षमता। यदि उत्तर गलत है, तो प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक-चौथाई अंक काट लिए जाएंगे।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से, SBI 13,735 जूनियर एसोसिएट रिक्तियों को भरेगा। माना जा रहा है इन रिजल्ट को इसी हफ्ते यानी 30 मार्च तक जारी किया जा सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article