एजुकेशन

SBI Clerk Mains Result 2025: जारी हुआ एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट, sbi.co.in से करें चेक

SBI Clerk Mains Result 2025 OUT: एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है, जिन उम्मीदवारों इस परीक्षा में भाग लिया था वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से SBI Clerk Mains Result 2025 Check and Download कर सकते हैं।

Image

एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 घोषित

SBI Clerk Mains Result 2025 Announced: बड़ी खबर! एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे स्टेट बैंक आफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से SBI Clerk Mains Result 2025 Check व SBI Clerk Mains Result 2025 Download कर सकते हैं।

sbi.co.in पर सरकारी परिणाम लिंक सक्रिय है। लाखों सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने मेन्स में शामिल होने के लिए प्रारंभिक परीक्षा पास की है, वे अब अपना स्कोर आनलाइन देख सकेंगे। आप भी देखें कि आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य पाए गए हैं या नहीं।

हालांकि आधिकारिक वेबसाइट कभी खुल रही कभी नहीं, ऐसे में समय समय पर विजिट करना न भूले।

SBI Clerk Mains Result 2025 How to Check

SBI Clerk Mains Result 2025 Online देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर, 'करियर' सेक्शन में जाएं।

चरण 3: अब लिंक देखें और रिक्रूटमेंट रिजल्ट पर क्लिक करें।

चरण 4: पोस्ट, विभाग, वर्ष चुनें और सर्च पर क्लिक करें।

चरण 5: एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर खुल जाएगा।

चरण 6: इसे देखें और डाउनलोड करें।

जानें सैलरी के बारे में

एसबीआई क्लर्क के अनुसार वेतनमान 24050-1340/ 3-28070-1650/ 3-33020-2000/ -41020-2340/ 7-57400-4400/ 1-61800-2680/ 1-64480 रुपये है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article