Sarkari Naukri Result 2022: 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए निकली सरकारी नौकरी, जानें कौन से पद खाली
Sarkari Naukri Result 2022: 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए निकली सरकारी नौकरी, जानें कौन से पद खाली
REET Result 2022 Declared LIVE: Check Marks here | SSC MTS Result 2022 Live Updates: Check Here
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और हेड कांसटेबल के पदों पर भर्ती निकाली है।वहीं दूसरी ओर प्रतियोगी परीक्षाओं की बात करें, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त रीट का रिजल्ट जारी कर सकता है। उम्मीद की जा रही है कि, इस सप्ताह तक रीट के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, शिक्षक के 18000 रिक्तियों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन करने जा रहा है, इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी। आंध्र प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (AP TET) का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) एमटीएस टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट जा रहा है। उम्मीद है कि, एमटीएस टियर-1 के रिजल्ट के बाद सीएचएसएल टियर-2 के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा (मेन्स) की समाप्ति हो चुकी है, उम्मीद है कि जल्द ही आंसर की और रिजल्ट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) ने अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।
