SSC MTS Result 2022: नवंबर में होगी टियर-2 परीक्षा, जानें कब आएगा टियर-1 एग्जाम का रिजल्ट
SSC MTS Result 2022: नवंबर में होगी टियर-2 परीक्षा, जानें कब आएगा टियर-1 एग्जाम का रिजल्ट
टियर-1 का परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए टियर-2 की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। टियर-2 डिस्क्रिप्टिव यानी पेन और पेपर मोड में होता है, यहां अभ्यर्थियों के भाषा और कुशलता को परखा जाता है। वहीं आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक टियर-2 की परीक्षाएं 6 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएंगी। इस भर्ती परीक्षा के तहत केंद्र सरकार के मंत्रालय, विभागों, कार्यालयों व संघ राज्य क्षेत्रों में ग्रुप सी के 3 हजार 698 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
एसएससी एमटीएस टियर-1 परीक्षा के संभावित कटऑफ की बात करें तो, इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के लिए सामान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 85 से 90 मार्क्स चाहिए होंगे, ओबीसी वर्ग के लिए 75 से 80, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 70-75 और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 65 से 70 मार्क्स निर्धारित किए जाएंगे। हालांकि कटऑफ मार्क्स में बदलाव भी किया जा सकता है, क्योंकि परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या पिछली बार से अधिक है। बता दें एसएसी एमटीएस और हवलदार की परीक्षाएं एकसाथ आयोजित की गई थी। रिजल्ट भी एकसाथ जारी होने की उम्मीद है।
