एजुकेशन

Sarkari Naukri, 23 Dec 2022: विभिन्न विभागों में आई नौकरी की बहार, जानें आज की टॉप सरकारी नौकरी और रिजल्ट के अपडेट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 23, 2022, 08:52 PM IST

Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Job 2022 Notification: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यहां हम सरकारी नौकरी और सरकारी रिजल्ट 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स लेकर आए हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश मे हैं तो यहां आज के अपडेट्स चेक कर सकते हैं।

Image

सरकारी नौकरी 2022

Photo : iStock

Sarkari Naukri, 23 Dec 2022: केंद्र और राज्य सरकार समय समय पर 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रैजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का नोटिफिकेशन जारी करता रहता है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश मे हैं तो अलर्ट हो जाइए क्योंकि यहां हम आपके लिए देशभर में निकली टॉप जॉब्स के अपडेट लेकर आए हैं। इसके साथ ही यहां आपको सरकारी रिजल्ट, आंसर की और एडमिट कार्ड पर लेटेस्ट अपडेट्स मिलेंगे।

UPSC Result 2022: आयोग ने जारी किया रिजल्ट

संघ लोक सेवा आयोग ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज मेन एग्जाम 2022 और इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं।

AAI Recruitment 2022: इन पदों पर भर्ती

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जूनियर एग्जिक्यूटिव के 596 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जूनियर एग्जिक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 21 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयु 27 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

MP Sarkari Naukri 2022: बढ़ी आवेदन की तारीख

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल ने एक्साइज कांस्टेबल के 462 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 29 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 24 दिसंबर निर्धारित की गई थी।

UPSSSC Recruitment 2022: रद्द हुई भर्ती प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय में मोहर्रि भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इस संबंध में आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया है। यूपी में मोहर्रि पदों पर भर्ती के लिए 29 अक्टूबर से 18 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

UPSC Notification 2022: सीडीएस और एनडीए नोटिफिकेशन

संघ लोक सेवा आयोग ने हाल ही में सीडीएस और एनडीए परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 दिसंबर से शुरू की जा चुकी है। अगर आप भी परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं तो 10 जनवरी 2023 तक या उससे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 16 अप्रैल को किया जाएगा।

RRB Group D Result 2022: ग्रुप डी रिजल्ट जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने अलग अलग जोन के लिए ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक कई चरणों में किया गया था। ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से रेलवे में 1.03 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 1 करोड़ 15 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article