एजुकेशन

RPSC School Lecturer Answer Key 2022: जारी हुई राजस्थान स्कूल लेक्चरर एग्जाम की आंसर की, 26 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 23, 2022, 05:36 PM IST

RPSC School Lecturer Answer Key 2022: राजस्थान स्कूल लेक्चरर परीक्षा की उत्तर कुंजी का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आज स्कूल लेक्चरर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

राजस्थान स्कूल लेक्चरर एग्जाम 2022

Photo : iStock

RPSC School Lecturer Answer Key 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्कूल लेक्चरर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकिरक वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC School Lecturer Exam 2022: कब हुई परीक्षा

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, स्कूल लेक्चरर परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तक किया गया था। आयोग ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी परीक्षा की आंसर की आज आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की गई है। अगर आपको किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति है तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा।

How to download RPSC School Lecturer Exam Answer Key 2022

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर दिख रहे 'News and Events' के सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद Model Answer Key for School Lecturer (School Edu.) - 2022 ' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने RPSC School Lecturer Model Answer Key 2022 का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • आप इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
RPSC School Lecturer Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के 6000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article