Sarkari Naukri 2026 : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं की बल्ले-बल्ले, इन विभागों में निकली बंपर वेकेंसी
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Jan 24, 2026, 03:16 PM IST
Sarkari Naukri 2026 : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बंपर वेकेंसी निकली है। कई भर्तियों की आखिरी तारीख को भी आगे बढ़ाया गया है। इसमें हरियाणा पुलिस से लेकर डाक विभाग तक में नौकरी पाने का शानदार मौका है।
sarkari Naukri
Sarkari Naukri 2026 : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए कई विभागों में नौकरी का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कई भर्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को भी बढ़ाया गया है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि कौन से पदों पर भर्ती निकली है और आप किस तरह इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
डाक विभाग में निकली भर्ती
डाक विभाग में GDS भर्ती के तहत 28,740 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके जरिये ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। मेरिट बेस पर भर्ती के लिए सिलेक्शन होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 फरवरी 2026 है।
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बंपर भर्ती
छत्तीसगढ़ सरकारी की तरफ से शिक्षकों की भी अच्छी खासी वेकेंसी निकली है। इस भर्ती के जरिये 5,000 पदों को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए फरवरी 2026 में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार विभाग द्वारा 29 से लेकर 31 जनवरी तक राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में निजी कंपनियां तकनीकी और गैर तकनीकी 15,000 पदों के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेंगी।
फरवरी में तकनीकी और आयुष विभाग से जुड़ी भर्तियां भी देखने को मिलेंगी। इनमें सहायक विद्युत निरीक्षक के 9 पद, कनिष्ठ रसायनज्ञ के 13 पद और आयुष मिशन के 1548 पदों पर वेकेंसी निकलेगी।
बैंक में नौकरी देख रहे युवाओं को मौका
अगर अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं तो एक शानदार मौका यहां पर भी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने मार्केटिंग ऑफिसर और फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर के कुल 350 पदों पर भर्तियों का ऐलान किया है। इसमें मार्केंटिंग ऑफिसर के 300 पद और फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर के 50 पद हैं।