Sarkari Naukri 2023 Assam SLRC Recruitment: अगर आप 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए यहां मौका है। देश के एक राज्य ने बंपर 12600 पदों पर युवाओं के लिए सरकारी नौकरी निकाल दी है। आवेदन के लिए 1 जनवरी 2023 को उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। असम सरकार ने हाल ही में घोषणा की कि राज्य स्तरीय भर्ती आयोग (SLRC) ने 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिए 12600 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी और 29 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। SLRC की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org और assam.gov.in पर जाकर इच्छुक एवं योग्य युवा आवेदन कर सकते हैं।
भरे जाने वाले पदों की संख्या
ग्रेड 3
श्रेणी I, ग्रेजुएट डिग्री लेवल: 4,055 पद
श्रेणी II, कक्षा 12वीं लेवल: 3,127 पद
श्रेणी III 10वीं लेवल: 418 पद
ग्रेड 4
कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण के लिए: 1060 पद
कक्षा 12वीं+आईटीआई: 1990 पद
कक्षा 8वीं तक के लिए: 1,950 पद
कैसे होगा चयन
ग्रेड 3 रिक्तियों के लिए लिखित परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट देना होगा। कंप्यूटर/स्टेनोग्राफी/ड्राइविंग आदि से संबंधित रिक्तियों के लिए आवेदन के लिए स्किल टेस्ट जरूरी है। ग्रेड 4 के लिए चयन प्रक्रिया में दो भाग लिखित परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं।
आयु सीमा एवं योग्यता
1 जनवरी 2023 को उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छुट का प्रावधान है। ग्रेड 4 पदों के लिए अधिकतम अनुमत योग्यता कक्षा 12वीं है। वहीं ग्रेड 3 की रिक्तियों के लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे SLRC की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org और assam.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
