एजुकेशन

AISSEE Sainik School Result 2024: जारी होने जा रहा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, जानें कितना होगा पासिंग मार्क्स

AISSEE Sainik School Result 2024: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। स्टूडेंट्स यहां सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का पासिंग मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

AISSEE Sainik School Result 2024

AISSEE Result 2024, Sainik School Class 6th and 9th Result 2024 Date: सैनिक स्कूल रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2024) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सैनिक स्कूल रिजल्ट परीक्षा के 6 सप्ताह बाद जारी किया जाएगा। ऐसे में एनटीए मार्च के पहले सप्ताह में नतीजे जारी कर सकता है। स्टूडेंट्स एनटीए की वेबसाइट exams.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

AISSEE Sainik School Result 2024: जनवरी में हुई थी परीक्षा

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी को एक शिफ्ट में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 25 फरवरी को जारी की गई और 27 फरवरी तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Sainik School Passing Marks 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 की प्रवेश परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 25% और कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। ध्यान रहे कि कि लिखित परीक्षा में सफल स्टूडेंट्स को फिर डॉक्टूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल होना होगा।

How to download AISSEE Sainik School Result 2024

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • फिर AISSEE Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

AISSEE Sainik School Result 2024: चेक करें ये डिटेल्स

सैनिक स्कूल रिजल्ट में स्टूडेंट्स अपना नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, क्लास, कैटेगरी, मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेट्स चेक कर सकेंगे। स्टूडेंट्स को सलाही दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article