Sainik School Admission 2025 AISSEE Application: सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2025) का आयोजन होता है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। आवेदन करने के लिए कुछ ही दिन का समय बचा है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- exams.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 13 जनवरी 2025 तक का समय मिला है। इसके लिए आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 14 जनवरी है। ऐसे में जो छात्र अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वो नीचे दिए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
AISSEE 2025 Application Process: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
स्टेप 1: इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- exams.nta.ac.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अगले पेज पर ALL INDIA SAINIK SCHOOLS ENTRANCE EXAM AISSEE- 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 4: अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म करें।
स्टेप 6: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Sainik School Admission 2025 AISSEE Application यहां डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करें।
AISSEE Application Fees: कितनी है एप्लीकेशन फीस?
सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए फीस जमा करना जरूरी है। इसमें लड़कियों के लिए केवल छठी कक्षा में नामांकन लिए जाएंगे। नौवीं क्लास में उपलब्ध सीटों के आधार पर ही लड़कियों के एडमिशन होंगे। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये होगा। वहीं एसटी/एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 650 रुपये देने होंगे।
योग्यता और उम्र सीमा
सैनिक स्कूलों के नौवीं क्लास में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी का 8वीं पास होना जरूरी है। सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए उम्र सीमा भी तय की गई है। छठवीं क्लास में एडमिशन के लिए 31 मार्च 2025 तक बच्चे की उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
