एजुकेशन

NEET UG 2026: तेलंगाना में MBBS-BDS एडमिशन के लिए 5 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानें कटऑफ स्कोर

कालोजी नारायण राव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (KNRUHS), तेलंगाना ने NEET UG 2026 पास उम्मीदवारों के लिए MBBS और BDS कोर्स में दाखिले का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत 5 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी।

Image

तेलंगाना में MBBS-BDS एडमिशन के लिए 5 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

NEET UG 2026: अगर आप तेलंगाना राज्य में NEET UG Exam के स्टूडेंट हैं, तो खबर पूरी पढ़ें। यहां कालोजी नारायण राव यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (KNRUHS)ने NEET UG 2026 पास उम्मीदवारों के लिए MBBS और BDS कोर्स में दाखिले का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह रजिस्ट्रेशन Competent Authority Quota के तहत सरकारी और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होगा। आपको महत्वपूर्ण तारीखों को याद रखना जरूरी होगा जैसे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 5 अगस्त 2026 सुबह 6:00 बजे शुरू हो जाएगी, और 12 अगस्त 2026 शाम 6:00 बजे उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

ध्यान रहे, उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन वही उम्मीदवार कर सकते हैं जिन्होंने NEET UG 2026 में निर्धारित कटऑफ या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों। जो तेलंगाना के Competent Authority Quota के लिए तय पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। और, विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रवेश नियमों का पालन करते हों।

आवेदन से पहले NEET UG 2026 कटऑफ जान लें

नोटिफिकेशन में NEET UG 2026 के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग स्कोर भी दिया गया है:

श्रेणीपर्सेंटाइलकटऑफ स्कोर
General / EWS50वां पर्सेंटाइल213
General/EWS-PwD45वां पर्सेंटाइल194
SC / ST / OBC और PwD (SC/ST/OBC)40वां पर्सेंटाइल177
मेरिट लिस्ट कैसे बनेगी?

विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, Provisional Merit List NEET UG 2026 रैंक और अपलोड किए गए दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर तैयार की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन उम्मीदवार को सीट मिलने के बाद संबंधित कॉलेज में प्रवेश के समय किया जाएगा।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • आवेदन शुरू होने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके तैयार रखें।
  • आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसकी एक कॉपी और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

तेलंगाना में MBBS और BDS में दाखिला लेने के इच्छुक NEET UG 2026 पास उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और 12 अगस्त 2026 से पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article