एजुकेशन

RSSB Rajasthan VDO Result 2025: आज जारी होगा राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

RSSB Rajasthan VDO Result 2025, Sarkari Result 2025: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड जल्द ही ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 15 दिसंबर 2025 को घोषित करने जा (Rajasthan VDO Result 2025) रहा है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

RSSB Rajasthan VDO Result 2025: आज जारी होने जा रहा है राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट

RSSB Rajasthan VDO Result 2025, Sarkari Result 2025: राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan VDO Result 2025) खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आज यानी 15 दिसंबर 2025 को ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने (Rajasthan VDO Result) वाला है। बता दें रिजल्ट पहले 12 दिसंबर को जारी होना था, हालांकि अपरिहार्य कारणों से नतीजे का ऐलान (Rajasthan VDO Result 2025 Today) नहीं हुआ। वहीं अब परिणाम आज घोषित होने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

RSSB Rajasthan VDO Result 2025: कब हुई थी राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा

बता दें राजस्थान वीडीओ भर्ती परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक थी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रामीण विकास अधिकारी के कुल 850 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

RSSB Rajasthan VDO Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर RSSB Rajasthan VDO Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article