एजुकेशन

RSMSSB CHO Admit Card 2023: जारी हुआ राजस्थान सीएचओ एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 17, 2023, 03:00 PM IST

RSMSSB CHO Admit Card 2023: राजस्थान सीएचओ एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) यानी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एग्जाम का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है।

Image

RSMSSB CHO Admit Card 2023

RSMSSB CHO Admit Card 2023, Rajasthan RSMSSB CHO Admit Card 2023 Released: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) यानी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड आज 17 फरवरी को जारी कर दिया है। अगर आपने भी राजस्थान सीएचओ परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB CHO Exam 2023: एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

राजस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी 2023 को सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा में कुल 400 अंकों के 100 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 1 घंटे और 30 मिनट का समय मिलेगा। बता दें कि परीक्षा में 1/4 अंको की नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

Rajasthan RSMSSB CHO Exam 2023: जारी हुआ एडमिट कार्ड

राजस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एग्जाम का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा।

How to download RSMSSB CHO Admit Card 2023

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर राजस्थान सीएचओ एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
RSMSSB CHO Admit Card 2023 - Direct Link

RSMSSB CHO Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 3531 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदोंं पर चयनित अभ्यर्थियों को 25000 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article