एजुकेशन

RSMSSB CET Admit Card 2022: राजस्थान सीईटी एग्जाम की तारीख घोषित, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 27, 2022, 07:34 PM IST

RSMSSB CET 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) की तारीख जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा की डेट और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख चेक कर सकते हैं।

Image

राजस्थान सीईटी 2022

Photo : iStock

RSMSSB CET 2022, Rajasthan CET Admit Card 2022: राजस्थान सीईटी एग्जाम 2022 को लेकर बड़ा अपडेट आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) की तारीख घोषित कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।

RSMSSB CET 2022: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, राजस्थान समान पात्रता परीक्षा यानी सीईटी का आयोजन 7 जनवरी और 8 जनवरी 2023 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और 2:30 बजे से से शाम 5:30 बजे तक दो शिफ्ट में होगी।

RSMSSB CET Admit Card 2022: कब आएगा एडमिट कार्ड

राजस्थान सीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 30 दिसंबर 2022 को जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों को अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड के साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ में जाना अनिवार्य है। परीक्षा के दौरान कोविड-19 नियमों का भी पालन करना होगा।

How to download RSMSSB CET Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2022

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan CET 2022: इतने अंको के होंगे सवाल

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, राजस्थान सीईटी परीक्षा में 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और ‌इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। समान पात्रता परीक्षा के अंतर्गत राजस्थान में कुल 8 सेवाओं में 2996 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article