RSMSSB CET Admit Card 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 30 दिसंबर 2022 को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RSMSSB CET Exam Date 2022: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
राजस्थान समान पात्रता परीक्षा यानी सीईटी 7 जनवरी और 8 जनवरी 2023 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और 2:30 बजे से से शाम 5:30 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।
Rajasthan CET Admit Card 2022: ध्यान रखें यह बात
राजस्थान समान पात्रता परीक्षा के माध्यम से राज्य में कुल 2996 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड में दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करना भी अनिवार्य है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download RSMSSB CET Admit Card 2022
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि सहित अन्य जानकारी दर्ज करें।
- अब अभ्यर्थी राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
RSMSSB CET Admit Card 2022: व्हाट्सएप से करें डाउनलोड
बोर्ड की ओर से इस बार व्हाट्सएप पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र में दर्ज किए गए मोबाइल नंबर के व्हाट्सएप पर Rajasthan State Recruitment Portal (WhatsApp Number 9461062046) से भी डाउनलोड या रिसीव कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
