Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board, RSMSSB Forest Guard and Forester Exam 2022 आज 5 दिसंबर को जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार इन एडमिट कार्ड को यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से जांच व डाउनलोड कर सकते हैं।
कब है RSMSSB Forest Guard and Forester Exam 2022
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड 11 दिसंबर 2022 को वन रक्षक और वनपाल परीक्षा 2022 का आयोजन करेगा। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि नवंबर में फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर का पेपर लीक होने के कारण इन दो महीनों में दूसरी बार परीक्षा आयोजित की जा रही है। बता दें 13 नवंबर, 2022 को पहली पाली आयोजित होने के बाद यह लीक हो गया था। पेपर लीक को देखते हुए, बोर्ड ने 13 नवंबर को शाम की पाली के पेपर को रद्द करने का फैसला किया।
RSMSSB फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर परीक्षा का शेड्यूल
11 दिसंबर को सुबह की पाली 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच और दूसरी या शाम की पाली अपराह्न 3 से 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
छात्र पंजीकरण संख्या और पासवर्ड या जन्म तिथि से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं rsmssb.rajasthan.gov.in
- होमपेज पर 'लेटेस्ट न्यूज' नाम के सेक्शन में देखें
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें
- दूसरे पेज पर रीडायरेक्ट होने के बाद, आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें
- विवरण जमा करने के बाद, हॉल टिकट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- विवरण की जांच कर लें और प्रिंटआउट ले लें।
पांच चरणों को करना होगा पास
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड वन रक्षक और वनपाल परीक्षा 2022 के माध्यम से कुल 2399 नियुक्तियां करेगा। चयन प्रक्रिया में 5 चरण होंगे, इनमें लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा (पीएसटी और पीईटी), साक्षात्कार, चिकित्सा परीक्षा और अंत में दस्तावेज और चरित्र सत्यापन होना शामिल है।
