RRB Section Controller Exam Date : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा तिथि 2025 को लेकर एक नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस के मुताबिक परीक्षा 11 फरवरी और 12 फरवरी, 2026 को होगी। उम्मीदवारों को सेक्शन कंट्रोलर इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड के लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेंगे। बताते चलें कि ये पे लेवल 6 का पद है। ऐसे में शुरुआती वेतन 35,400 तय किया गया है। इस भर्ती के लिए एल2 का मेडिकल स्टैंडर्ड मांगा गया है।
RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा तिथि 2025 नोटिस RRB Section Controller Exam Date
RRB ने RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा तिथि 2025 के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। ये उम्मीदवारों को CBT परीक्षा तिथि के बारे में सूचित करने के लिए है। CBT परीक्षा 11 फरवरी और 12 फरवरी, 2026 को भारत में स्थित कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को पता है कि परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। इसलिए अब सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की तैयारी और मॉक टेस्ट प्रैक्टिस पर ध्यान केंद्रित करने का समय है।
रेलवे ने जारी किया 22,000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन Railway Bharti 2025
बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के 22,000 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेश जारी किया है। इस भर्ती के लिए 21 जनवरी से लेकर 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार www.rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस साल 2025 में एनटीपीसी 12वीं लेवल और ग्रेजुएट लेवल की भर्ती निकल चुकी है।
