RSMSSB Bharti 2026 : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड बेहद जल्द तकरीबन 9,000 पदों पर भर्ती शुरू करेगा। इसमें बेसिक और सीनियर कंप्यूटर ऑपरेटर और PTI के पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन मई के लास्ट या फिर जून से शुरू हो सकते हैं। साथ ही परीक्षा भी अगस्त और सितंबर के महीने में होनी है। बोर्ड ने इस भर्ती की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खास बात ये है कि इसके लिए 18 से लेकर 40 साल तक के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
बताते चलें कि राजस्थान सरकार जल्द ही पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी कर सकती है। सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर भी विचार किया जा रहा है। साथ ही ऐसा भी माना जा रहा है कि विभाग आने वाले समय में बड़ी संख्या में भर्तियां निकाल सकता है।
RSSB अध्यक्ष आलोक राज ने भी भर्ती से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि बेसिक कंप्यूचर ऑपरेटर और सीनियर कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 22-23 अगस्त को प्रस्तावित है। पीटीआई भर्ती परीक्षा 13 सितंबर को होनी है।
RSMSSB चेयरमैन ने दी जानकारी
RSMSSB चेयरमैन आलोक राज ने बताया कि बोर्ड स्तर पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और 18 से 40 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे; नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में छूट भी लागू होगी। कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए अधिसूचना इसी महीने जारी की जाएगी, जिसके बाद मई के अंतिम सप्ताह या जून की शुरुआत में आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। PTI भर्ती की अधिसूचना जून में आने की उम्मीद है, और आवेदन भी उसी महीने शुरू हो जाएंगे।
इस बीच, पुलिस कांस्टेबल और सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं, जिनकी घोषणा जल्द ही की जा सकती है।
