एजुकेशन

RRB Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए शुरू हुए आवेदन, 311 पदों के लिए जानें काैन कर सकता है आवेदन

RRB Recruitment 2026 Apply Online Begins: रेलवे में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका आया है। इस विभाग में विभिन्न तरह के 311 पद खाली हैं। आज 30 दिसंबर से आवेदन विंडो खुल गई है। जानें किन पदों पर होगी भर्ती? कौन कर सकता है आवेदन व क्या है अंतिम तिथि

Image

रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए शुरू हुए आवेदन, 311 पद खाली, जानें शैक्षणिक योग्यता

RRB Recruitment 2026 Apply Online Start: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRBs) ने मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के पदों को भरने के लिए हाल ही में विज्ञप्ति जारी की थी, जिसके अनुसार 311 पदों को भरा जाना है। RRB Recruitment 2026 Notification के अनुसार करीबन 7 तरह के पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप भी रेलवे में नौकरी ढूंढ रहे थे, तो जानें किन पदों के लिए जारी की गई विज्ञप्ति, कौन कर सकता है आवेदन व क्या है अंतिम तिथि

RRB Recruitment 2026 Date

इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आज 30 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुल मिलाकर 311 पदों को भरा जाना है। आनलाइन आवेदन के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, आवेदन फीस भरने की आखिरी तारीख 31 जनवरी, 2026 है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी है।

RRB Recruitment 2026: किन पदों पर होगी भर्ती

RRB जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी), चीफ लॉ असिस्टेंट, सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर, लैब असिस्टेंट ग्रेड III, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, और साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) के पदों को भरेगा।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन स्किल या टाइपिंग टेस्ट (पद के अनुसार), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के आधार पर किया जाएगा।

RRB Recruitment 2026 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन

  • जूनियर ट्रांसलेटर (हिंदी)
हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री, जिसमें अंडरग्रेजुएट लेवल पर दोनों भाषाओं की पढ़ाई की हो
  • स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर
बैचलर डिग्री के साथ लेबर लॉ में डिप्लोमा या LLB
  • चीफ लॉ असिस्टेंट
लॉ डिग्री के साथ प्लीडर के तौर पर कम से कम तीन साल का प्रैक्टिस का अनुभव
  • लैब असिस्टेंट ग्रेड III
10+2 फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ, साथ ही लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट
  • सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर
पब्लिक रिलेशंस, जर्नलिज्म, एडवरटाइजिंग, या मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा के साथ दो साल का अनुभव
  • पब्लिक प्रॉसिक्यूटर
पब्लिक रिलेशंस, जर्नलिज्म, एडवरटाइजिंग, या मास कम्युनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा
  • साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग)
साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री के साथ कम से कम एक साल का संबंधित अनुभव

सबसे ज्यादा Junior Translator (Hindi) के पदों पर भर्ती होगी, कुल मिलाकर 202 पद भरे जाएंगे।

RRB Vacancy 2026 के लिए उम्र की जरूरत हर पद के लिए अलग-अलग है, जिसमें योग्यता 18 से 40 साल के बीच है, जिसकी गणना 1 जनवरी, 2028 को की जाएगी। आवेदकों को यह पक्का करना होगा कि उनका नाम और जन्मतिथि उनके क्लास 10 के सर्टिफिकेट में दी गई जानकारी से बिल्कुल मेल खाती हो।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article