RRB Railway NTPC Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) अंडर ग्रेजुएट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क के कुल 1688 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या रीजनल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 15 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2026 है। यहां आप आरआरबी एनटीपीसी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
RRB NTPC Recruitment 2026 Qualification: आरआरबी एनटीपीसी क्वालिफिकेशन
आरआरबी एनटीपीसी यूजी के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ 12वीं पास होना चाहिए। हालांकि एससी/एसटी/दिव्यांग कैटेगिरी के अभ्यर्थियों के लिए अंकों से जुड़ी एलिजिबिलिटी लागू नहीं होगी। इसके अलावा अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट पोस्ट के लिए इंग्लिश में 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग होनी चाहिए।
RRB NTPC Recruitment 2026 Age Limit: आरआरबी एनटीपीसी एज लिमिट
आरआरबी एनटीपीसी के लिए एज लिमिट की बात करें तो यहां अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा रिजर्व कैटेगिरी के एससी/एसटी/ओबीसी कैंडिडेट्स को 03 से 15 साल तक की छूट भी मिलेगी।
RRB Railway NTPC Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRB NTPC UG Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
RRB Railway NTPC Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन
रेलवे के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन चार चरणों में किया जाएगा। यहां स्टेज 1 की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार स्टेज 2 के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। फिर दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा।
