एजुकेशन

RRB Railway Group D Score Card 2022: जारी हुआ आरआरबी ग्रुप डी स्कोर कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 27, 2022, 06:53 PM IST

RRB Group D Exam 2022, RRB Group D Score Card 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज ग्रुप डी परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक से अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

Image

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम 2022

RRB Railway Group D Score Card 2022, RRB Group D Marks 2022: आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का स्कोर कार्ड आज यानी 27 दिसंबर 2022 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आरआरबी की रिजल्ट वेबसाइट से रेलवे ग्रुप डी स्कोरकार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Railway Group D Result Date 2022: कब जारी हुए नतीजे

आरआरबी ग्रुप डी के 1.03 लाख रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर 2022 तक कई चरणों में किया गया था। वहीं, रेलवे ग्रुप डी एग्जाम का रिजल्ट 22 दिसंबर 2022 को जारी किया गया। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट का आयोजन जनवरी 2023 से किया जाएगा। परीक्षा की सटीक तारीख बोर्ड की वेबसाइट पर तय समय के अंदर सूचित कर दी जाएगी।

RRB Group D Score Card 2022: ग्रुप डी स्कोरकार्ड जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज ग्रुप डी स्कोर कार्ड भी जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोर कार्ड चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to check RRB Railway Group D Score Card 2022: ऐसे चेक करें आरआरबी ग्रुप डी स्कोर कार्ड

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर Click here for CBT Score Card of CEN RRC-01/2019 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Group D Exam 2022: वेबसाइट पर रखेंं नजर

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के लिए लगभग 1 करोड़ 15 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। ग्रुप डी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के आधार पर लगभग 18,000 रुपये महीने का वेतन मिलेगा। आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article