RRB Railway ALP Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11127 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवदेन के लिए आज यानी 15 मई को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 14 जून 2026 है। 0वीं पास एवं आईटीआई या 10वीं एवं संबंधित ट्रेड में तीन वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक यहां आवेदन कर सकते हैं। यहां आप रेलवे एएलपी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
RRB Railway ALP Qualification, Age Limit: रेलवे एएलपी के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
रेलवे के एएलपी के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही आईटीआई या 10वीं एवं संबंधित ट्रेड में तीन वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होना चाहिए। इसके अलावा यहां अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
RRB Railway ALP Recruitment 2026: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के लिए जोनवार पद
- ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625
- साउथ ईस्टर्न रेलवे 1531
- सेंट्रल रेलवे 1400
- नार्थईस्ट फ्रंटियर 1276
- नार्दर्न रेलवे 740
- ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700
- साउथ सेंट्रल रेलवे 674
- ईस्टर्न रेलवे 608
- नार्थ वेस्टर्न रेलवे 600
- वेस्टर्न रेलवे 214
- नार्थ सेंट्रल रेलवे 457
- साउथ ईस्ट सेंट्रल 200
- साउथ वेस्टर्न रेलवे 200
- साउदर्न रेलवे 250
- नार्थ ईस्टर्न रेलवे 105
- चित्तरंजन लोकोमोटिव 06
RRB Railway ALP Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- RRB की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
RRB ALP Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
RRB Railway ALP Vacancy 2026: आरआरबी एएलपी के लिए सेलेक्शन प्रोसेस
आरआरबी एएलपी (RRB ALP) 2026 की चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से 5 चरण होते हैं। यहां CBT 1 की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार CBT 2 के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद CBAT (साइको टेस्ट), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल परीक्षा के दौर से गुजरना होगा। कुल 11,127 पदों के लिए फाइनल मेरिट लिस्ट 2026 के नए नियमों के अनुसार, 50% CBT-2 (पार्ट A) और 50% CBAT के अंकों के आधार पर बनेगी।
