एजुकेशन

RRB NTPC UG Exam 2025: कैसे होगी रेलवे की एनटीपीसी चरण 1 सीबीटी परीक्षा, जानें कैसे मिलेगा एडमिट कार्ड

RRB NTPC UG Exam 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड कल, 7 अगस्त 2025 से आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा 2025 शुरू करेगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। अगर आपने अभी तक एडमिड कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो यहां से करें

Image

रेलवे की एनटीपीसी चरण 1 सीबीटी परीक्षा

RRB NTPC UG Exam 2025: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (यूजी) परीक्षा 2025 कल 7 अगस्त से शुरू हो रही है, ये परीक्षाएं 9 सितंबर तक चलेंगी। यह भारत की सबसे बड़ी रेलवे भर्ती परीक्षाओं में से एक है, जिसमें जूनियर क्लर्क, टाइपिस्ट और टिकट क्लर्क जैसे लगभग 3,445 यूजी-स्तर के पदों के लिए 63 लाख से ज्यादा उम्मीदवार आवेदन करते हैं। एडमिट कार्ड अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं और छात्र इन्हें आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं।

इससे पहले, परीक्षा शहर की सूचना पर्चियां 29 जुलाई को जारी की गई थीं। ये पर्चियां उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी देती हैं।

अब प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया गया है और यह क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। इसे पाने के लिए आपको लॉगिन करने की जरूरत है।

प्रथम चरण सीबीटी स्क्रीनिंग प्रकृति का होगा और प्रश्न सामान्यतः पदों के लिए निर्धारित शैक्षिक मानकों के अनुरूप होंगे। प्रथम चरण सीबीटी के सामान्यीकृत अंकों का उपयोग योग्यता के आधार पर द्वितीय चरण सीबीटी के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए किया जाएगा।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा 2025: कैसे डाउनलोड करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें

1. आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होम पेज पर RRB NTPC UG Exam 2025 Admit Card Link पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।

4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. एडमिट कार्ड की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।

6. आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

जब भी एक ही पाठ्यक्रम के लिए कई सत्रों में सीबीटी आयोजित किया जाता है, तो विभिन्न चरणों के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनके द्वारा प्राप्त सामान्यीकृत अंकों के आधार पर की जाएगी। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

परीक्षा के बारे में

चरण 1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, जिनमें से 40 सामान्य जागरूकता, 30 गणित और 30 सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति के होंगे। परीक्षा 90 मिनट तक चलेगी। इसमें निगेटिव मार्किंग होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article