एजुकेशन

RRB NTPC Application Status 2025: जारी हुआ आरआरबी एनटीपीसी एप्लीकेशन स्टेट्स, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

RRB NTPC UG Application Status 2025 released at rrbapply.gov.in: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) यूजी परीक्षा का एप्लीकेशन स्टेट्स जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrpapply.gov.in पर अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

Image

RRB NTPC Application Status 2025 (Photo Credit: RRB Website)

RRB NTPC UG Application Status 2025 released at rrbapply.gov.in: आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) यूजी परीक्षा का एप्लीकेशन स्टेट्स जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrpapply.gov.in पर अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरआरबी एनटीपीसी यूजी एप्लीकेशन स्टेटस 2025 चेक कर सकते हैं।

RRB NTPC UG Exam 2025 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, मैथमैटिक्स, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से कुल 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

How to check RRB NTPC Application Status 2025

  • सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एनटीपीसी यूजी एप्लीकेशन स्टेट्स लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

RRB NTPC Admit Card 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड परीक्षा के चारी दिन पहले जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article