एजुकेशन

RRB NTPC Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल का रिजल्ट कब आएगा, कैसे करें चेक

RRB NTPC Result 2025 Graduate Level Date: आरआरबी जल्द ही गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) स्नातक सीबीटी 1 के परिणाम घोषित करेगा। 5 से 24 जून के बीच परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से स्कोर देख सकेंगे, जानें कैसे करें चेक

Image

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल का रिजल्ट

RRB NTPC Result 2025 Graduate Level Date: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) स्नातक सीबीटी 1 के परिणाम घोषित करेगा। 5 से 24 जून के बीच परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके क्षेत्रवार परिणाम देख सकेंगे, हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर भी रिजल्ट लिंक को सबसे तेज शेयर किया जाएगा।

ध्यान दें कि आरआरबी स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी किसी को नहीं भेजेगा। उन्हें इसे आरआरबी के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड करना होगा।

कट-ऑफ

परिणाम के साथ, आरआरबी एनटीपीसी कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा।

आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2025 कैसे देखें?

उम्मीदवार स्कोरकार्ड देखने के लिए दिए गए निर्देशों को फॉलो करना होगा:

चरण 1: RRB NTPC Result 2025 Official Website rrbcdg.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध RRB NTPC Result 2025 Graduate Level Link पर क्लिक करें।

चरण 3: स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल दिखाई देगी।

चरण 4: अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl+F दबाएं।

चरण 5: पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।

RRB NTPC Result 2025 Kab Aayega

बता दें बोर्ड ने रिजल्ट डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन एक अनुमान के अनुसार, इन रिजल्ट की घोषणा इसी महीने की जा सकती है।

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीबीटी 2 परीक्षा देनी होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article