एजुकेशन

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2026: रेलवे एनटीपीसी सीबीटी II परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, rrbapply.gov.in से करें डाउनलोड

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी II परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी इसे अब आसान स्टेप फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2026 (Photo - AI)

RRB NTPC CBT 2 Admit Card 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरआरबी (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट से जाकर अपने परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवारों को RRB NTPC CBT II एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

कब होगी RRB NTPC CBT II परीक्षा?

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन 10 जुलाई 2026 को किया जाएगा। बोर्ड द्वारा परीक्षा से 4 दिन पहले यानी आज, 6 जुलाई को परीक्षा एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। बता दें कि सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 16 से 27 मार्च के बीच किया गया था। इस परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवार ही सीबीटी 2 में शामिल होने वाले हैं।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?

स्टेप 1 - उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर RRB NTPC Graduate Level CBT 2 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - लॉगिन करने के बाद आपके सामने आपका हॉल टिकट आ जाएगा।

स्टेप 5 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह जारी एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें। साथ ही परीक्षा केंद्र पर बिना प्रिंट एडमिट कार्ड के न जाएं, क्योंकि प्रिंट कॉपी के बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश निषेध है। इसके साथ ही एक ओरिजिनल फोटो आईडी अपने साथ रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article