एजुकेशन

Patna University ने यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट किए जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

Patna University द्वारा यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइ pup.ac.in पर कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Patna University ने यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट किए जारी (Photo - AI)

Patna University Admission 2026: पटना यूनिवर्सिटी में सेल्फ फाइनेंस अंडरग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित हुई परीक्षा की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सेल्फ फाइनेंस कोर्स में एडमिशन की मेरिट लिस्ट जारी की गई है। आयोजित हुई लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार पटना यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप और डायरेक्ट लिंक के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

पटना यूनिवर्सिटी में सेल्फ फाइनेंस कोर्स कौन-कौन से हैं?

पटना विश्वविद्यालय द्वारा 6 सेल्फ फाइनेंस अंडरग्रेजुएट कोर्स (UG Course) चलाए जाते हैं। यूनिवर्सिटी में B.Sc.(Hons) इन एनवायर्नमेंटल साइंस, B.Sc.(Hons) इन बायोटेक्नोलॉजी, BFA, BCA, BBA-LLB, BBA कोर्स उपलब्ध है, जिसमें एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

स्टेप 1 - परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार पटना यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट pup.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर जाते ही आपकी स्क्रीन पर 'Result for Entrance Test for Admission in Undergraduate (Self Finance) 2026' का लिंक नजर आएगा।

स्टेप 3 - इस लिंक पर क्लिक करते ही आप रिजल्ट पेज पर पहुंच जाएंगे।

स्टेप 4 - उम्मीदवारों पेज पर दिए गए विषयों में से अपने विषय का चयन करें और उसके लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - अब आपके सामने रिजल्ट पीडीएफ खुलेगी, जिसमें आप अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।

यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स रिजल्ट डायरेक्ट लिंक

B.Sc.(Hons) In Environmental Science.Link
B.Sc.(Hons) In Biotechnology.Link
BFA ResultLink
BCA Result.Link
BBA-LLB Result.Link
BBA result.Link
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - DU Admission 2026: क्या अब भी डीयू के 2 से 3 कॉलेजों में एक साथ ले सकते हैं एडमिशन? जानें क्या कहता है नया नियम

कब हुई थी परीक्षा

Patna University द्वारा सेल्फ फाइनेंस कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 22 जून, 23 जून और 24 जून के बीच किया गया है। यूनिवर्सिटी द्वारा करीब 6 फाइनेंस कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया था जिसमें लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article