एजुकेशन

UP Home Guard Admit Card 2026: यूपी होमगार्ड फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी, uppbpb.gov.in से 5 स्टेप में करें डाउनलोड

UP Home Guard Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस होमगार्ड पीएसटी/डीवी के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार uppbpb.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UP Home Guard Admit Card 2026

UP Home Guard Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीएसटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपनी हॉल टिकट लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in से आसान चरणों में डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी यूपी होमगार्ड पीएसटी परीक्षा ?

यूपी होमगार्ड लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) का आयोजन 13 जुलाई को किया जा रहा है। परीक्षा से 6 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिससे उम्मीदवारों को परीक्षा के समय के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश मिल गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह हॉल टिकट पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें। उम्मीदवारों को बता दें कि पीएसटी और डीवी 13 जुलाई से शुरू होकर 6 अगस्त तक संपन्न कराए जाएंगे। इसके साथ ही आपको बता दें कि बोर्ड द्वारा 7 अगस्त की तिथि को भी रिजर्व रखा गया है।

कैसे करें यूपी होमगार्ड पीएसटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड?

स्टेप 1 - यूपी पुलिस में होमगार्ड पीएसटी परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड का लिंक UP Home gaurd Admit Card नजर आएगा।

स्टेप 3 - इस लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना है।

स्टेप 5 - सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें। परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हॉल टिकट के साथ उम्मीदवार एक वैध फोटो आईडी भी साथ ले जाए।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article