एजुकेशन

RRB JE Exam Revised Date 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिवाइड्ड शेड्यूल जारी, जानें कब होगी परीक्षा

RRB JE Exam 2026:रेलवे बोर्ड द्वारा ये परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी और हर शिफ्ट 90 मिनट (1.5 घंटे) की होगी। शिफ्ट 1 में परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर 10:30 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट में 12:45 बजे से लेकर दोपहर 2:15 तक होगी। तीसरी शिफ्ट में परीक्षा शाम 4:30 बजे से लेकर 6 बजे तक होगी।

Image

RRB JE Exam 2026 Revised date

RRB JE Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक व धातुकर्म सहायक के पदों पर होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है। नए नोटिस के अनुसार, अब एग्जाम 19,20 और 25 फरवरी 2026 को कराए जाएंगे। इससे पहले परीक्षा की तारीख 3 मार्च 2026 निर्धारित थी मगर इसे अब संशोधित कर 25 फरवरी कर दिया गया है। रेलवे इस भर्ती के जरिये 2588 खाली पदों को भरेगा।

तीन शिफ्टों में होगी परीक्षा

बताते चलें कि रेलवे बोर्ड द्वारा ये परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी और हर शिफ्ट 90 मिनट (1.5 घंटे) की होगी। शिफ्ट 1 में परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर 10:30 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट में 12:45 बजे से लेकर दोपहर 2:15 तक होगी। तीसरी शिफ्ट में परीक्षा शाम 4:30 बजे से लेकर 6 बजे तक होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दिए रिपोर्टिंग समय का सख्ती से पालन करें क्योंकि गेट बंद होने के बाद प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी।

कहां से डाउनलोड करें सिटी स्लिप?

इसके अलावा परीक्षा केंद्र और शहर समेत तारीख की जानकारी देने वाली सिटी स्लिप भी जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक ई कॉल लेटर उम्मीदवारों को परीक्षा से ठीक 4 दिन पहले उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

प्रथम चरण में सिर्फ स्क्रीनिंग टेस्ट शामिल है, जिसके अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे। हालांकि दूसरा चरण यानी सीबीटी 2 क्वालिफाई करने के लिए पहले चरण में प्रदर्शन अच्छा होना जरूरी है।

CBT-2 में गणित, जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, सामान्य जागरूकता और सामान्य विज्ञान शामिल हैं। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे,जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं हर गलत उत्तर के लिए 1/3 नंबर काटा जाएगा।

बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक जरूरी है। ऐसे में उम्मीदवारों को अपना ओरिजनल आधार कार्ड साथ लेकर आना जरूरी है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article