एजुकेशन

RRB JE Answer Key 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी की जूनियर इंजीनियर परीक्षा की आंसर की, इस लिं​क से करें चेक

RRB JE Answer Key 2024 Release: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) 1 के लिए आधिकारिक तौर पर आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार RRB वेबसाइट: rrbcdg.gov.in से RRB JE Answer Key 2024 Pdf Download कर सकते हैं।

Image

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी की जूनियर इंजीनियर परीक्षा की आंसर की

RRB JE Answer Key 2024 Release: Railway Recruitment Board (RRB) Junior Engineer (JE) Answer Key 2024 जारी कर दी गई है। बता दें, आरआरबी ने जेई यानी जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) 1 परीक्षा का आयोजन किया था, जिसके लिए आंसर की जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे rrbcdg.gov.in से RRB JE Answer Key 2024 Pdf Download कर सकते हैं, हालांकि खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है।

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 से 18 दिसंबर, 2024 तक किया था। जानें कैसे देख सकते हैं RRB JE Answer Key 2024

महत्वपूर्ण तारीखें

आंसर की जारी होने की तिथि23 दिसंबर, 2024
आपत्ति करने की अंतिम तिथि28 दिसंबर, 2024

RRB JE Answer Key 2024 How to Check

चरण 1. आधिकारिक RRB वेबसाइट (rrbcdg.gov.in) पर जाएं और अपना RRB क्षेत्र का चुनाव करें

चरण 2. "आंसर की" लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।

चरण 3. अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और लॉगिन वाले पेज पर सुरक्षा कोड दर्ज करें।

चरण 4. लॉग इन करने के बाद, RRB JE Answer Key 2024 Release Date Pdf Download कर सकेंगे।

आंसर की जारी होने से उम्मीदवारों को अपने स्कोर का अनुमान लगाने और CBT 1 परीक्षा में अपने प्रदर्शन का आकलन करने का मौका मिलता है। बता दें, ये सीबीटी 1 परीक्षा की आंसर की है, अब जल्द ही सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, लेटेस्ट अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर बने रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article