एजुकेशन

RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में 22195 पदों वाली वेकेंसी की लास्ट डेट कब? 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

RRB Group D Recruitment 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने 22,195 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट से पहले-पहले आवेदन कर लें। 31 जनवरी से भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और 2 मार्च आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना अभ्यर्थी जल्द आवेदन कर लें।

Image

RRB Group D recruitment 2026

RRB Group D Recruitment 2026 : देशभर में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने बीते दिनों लेवल 1 के तहत 22,195 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। 7वें वेतन आयोग के लेवल 1 के तहत ये भर्ती होनी है, जिसमें देशभर के रेलवे जोन में नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात तो ये है कि 10वीं पास या फिर आईआईटी वाले भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 2 मार्चत 2026 रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर लें।

31 जनवरी से शुरू हुए आवेदन?

कम योग्यता में स्थायी नौकरी और शानदार वेतन के साथ ये भर्ती युवाओं को पूरे देश में पोस्टिंग का मौका भी दे रही है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार लास्ट डेट का इंतजार किए बिना इस भर्ती के लिए अप्लाई कर लें। इस भर्ती के लिए 31 जनवरी से आवेदन शुरू हो चुके हैं। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने भर्ती के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे लास्ट डेट से पहले-पहले अप्लाई कर लें। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल के जरिये ही आवेदन कर सकते हैं।

सिलेस्ट हुए उम्मीदवारों को कितनी मिलेगी सैलरी ?

बता दें कि चुने हुए अभ्यर्थियों को लेवल-1 के तहत शुरुआती सैलरी 18,000 दी जाएगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे। जिससे कि कुल सैलरी में इजाफा हो जाएगा।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में होगी-

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा
सीबीटी परीक्षा 80 मिनट की होगी, जिसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। सामान्य वर्गों के लिए 500 रुपये आरक्षित वर्ग/महिला उम्मीदवारों के लिए 250 आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। सीबीटी वर्ग में शामिल होने के बाद निर्धारित राशि रिफंड भी की जाएगी।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article