एजुकेशन

RRB Group D 2026: 13 और 14 अगस्त को होने वाली रेलवे ग्रुप डी परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 13 और 14 अगस्त को होने वाली ग्रुप डी परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। इसे तुरंत डाउनलोड करें, क्योंकि यह बताएगा कि आपका परीक्षा शहर कौन सा है?

Image

RRB Group D 2026 City Intimation Slip

RRB Group D 2026 Exam City Intimation Slip: रेलवे में ग्रुप डी की सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 13 और 14 अगस्त 2026 को होने वाली RRB Group D Exam के लिए परीक्षा शहर पर्ची जारी कर दी है। इसे डाउनलोड करना जरूरी होता है, क्योंकि इसी से पता चलेगा कि आपको किस शहर में एग्जाम देने जाना होगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी संबंधित RRB की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Exam City Slip kya hoti hai

एग्जाम सिटी स्लिप एक सूचना पर्ची है, जिसमें उम्मीदवार को यह बताया जाता है कि उसकी परीक्षा 'किस शहर में आयोजित होगी'। इससे उम्मीदवार पहले से अपनी यात्रा और रहने की व्यवस्था कर सकते हैं। हालांकि, कई लोग इसे एडमिट कार्ड समझने की भूल कर लेते हैं, लेकिन प्रवेश पत्र अलग से जारी किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अलग से जारी होने वाला Admit Card ही साथ ले जाना होगा।

RRB Group D 2026 Exam City Slip कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं:

  • सबसे पहले अपने क्षेत्र की RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • RRB Group D Exam City Intimation Slip 2026 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • लॉग इन करने के बाद आपकी Exam City Slip स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करें और सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड कब आएगा?

RRB जल्द ही Group D परीक्षा का एडमिट कार्ड भी जारी करेगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार को निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी:

  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • परीक्षा की तारीख
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

भर्ती किस पद के लिए हो रही है?

यह भर्ती सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिस (CEN) 09/2025 के तहत 7वें वेतन आयोग के लेवल-1 के विभिन्न पदों पर की जा रही है। चयन प्रक्रिया के पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article